Orient Electric Share Analysis – हैलो दोस्तों, आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे Orient Electric Ltd के बारे में।
इस आर्टिकल को लिखने की बहुत सी वजह है। पहली कि Orient एक जाना पहचाना नाम है, दूसरी ये एक fundamentally strong स्टॉक है और तीसरी वजह है कि इसमें ग्रोथ की बहुत पोटेंशियल है। इसलिए एक निवेशक के तौर पर आपको इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए।
इस आर्टिकल में हमने Orient company profile, revenue pattern, fundamentals, financial pattern, shareholding pattern, pros and cons, जैसी बहुत सी डीटेल्स जानेंगे।
हम ये भी बताएंगे कि आपको इस स्टॉक में कब और कितने समय के लिए निवेश करना चाहिए। आप हमारे साथ बने रहिए।
Table of Contents
Company profile
Orient, हमारे देश का एक फेमस कंज्यूमर इलेक्ट्रिक ब्रांड है। इसके लिए कंपनी के पास दो मुख्य डिवीजन हैं।
इनमे से पहला है electric consumer durable Section इसमें घरेलू इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे पंखे, कूलर, हीटर, किचन के अप्लाएंस बनाए जाते हैं।
दूसरा वर्टिकल है lighting and switchgear का। इस वर्टिकल में कंपनी मुख्य रूप से B2B सेगमेंट में फोकस करती है।
Orient भारत की दूसरी सबसे बड़ी फैन बनाने वाली कंपनी है। फैन के डोमेस्टिक मार्केट में इसका शेयर लगभग 20% है। इतना ही नहीं ये भारत की largest fan exporter कंपनी भी है। इसके प्रोडक्ट्स यूएस, यूरोप, गल्फ कंट्रीज, नाइजीरिया, श्रीलंका जैसे देशों में जाते हैं।
Key features
कंपनी की ब्रांड वेल्यू, प्रोडक्ट क्वालिटी और रिव्यू अच्छा है। आप खुद बहुत से ऑनलाइन रिव्यू पढ़ सकते हैं। अब लोग ब्रांड पर बहुत ध्यान देते हैं। कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बहुत अच्छा है। इसके पास 5000 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर हैं जो एक लाख से भी ज्यादा रीटेल आउटलेट के माध्यम से सेल करते हैं।

Orient का सर्विस नेटवर्क 450 से ज्यादा शहरों में फैला है। लोग जब भी इलेक्ट्रॉनिक चीजें लेते हैं तो ब्रांड के बाद उनका सबसे पहला कंसर्न यही रहता है कि कंपनी की सर्विस कैसी होगी।
इतने बड़े नेटवर्क की वजह से Orient ग्राहकों की इस सोच पर खरा उतरता है कि प्रोडक्ट से जुड़ी कोई समस्या आने पर उनको सर्विसिंग में आसानी रहेगी। ये बात खरीदारी के डिसीजन को और पक्का कर देती है।
कंपनी अब दक्षिण भारत की तरफ भी अपना बिजनेस फैला रही है।Orient के प्रोडक्ट्स में समय के साथ नए इन्वेंशन भी नजर आए हैं। ioT enables और inverter air cooler जैसे new generation प्रोडक्ट्स बनाना इसकी एक कड़ी है।
Orient भारत की वो पहली कंपनी है जिसने google home और alexa operated fans बनाए। साल 2019 में Orient कंपनी ने इटली के De’Longhi brand के साथ हाथ मिलाया ताकि Orient इस कंपनी के प्रोडक्ट्स भारतीय मार्केट में बेच सके।
Fundamentals
- Sector- Consumer Durables
- Market cap- 7,619 Cr.
- Stock price- 359 rs.
- 52w high- 396
- 52w low- 206
- Returns in one year- 51.05%
- PE ratio- 63.63
- ROCE- 35.5%
- ROE – 29.4%
- Dividend yield- 0.53%
- DE ratio- 0.19%
Revenue pattern
Orient का लगभग 72% revenue इसके electric consumer durable section से आता है। इसमें fans की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। जबकि दूसरा lighting and switchgear वर्टिकल लगभग 28% रेवेन्यू जनरेट करता है।
Financials – Orient Electric Share Analysis
आइये अब हम इस कंपनी के सेल्स और प्रॉफिट पर नजर डालते है –
Sales & Net Profit –
Mar 2017 | Mar 2018 | Mar 2019 | Mar 2020 | Mar 2021 | TTM | |
Sales (in Cr.) | 212 | 1600 | 1864 | 2062 | 2033 | 2437 |
Net Profit (In Cr.) | 12 | 64 | 69 | 79 | 120 | 154 |
Reserve & Borrowing –
Mar 2017 | Mar 2018 | Mar 2019 | Mar 2020 | Mar 2021 | Sep 2021 | |
Reserves (in Cr.) | 192 | 242 | 285 | 338 | 434 | 447 |
Borrowing (in Cr.) | 211 | 188 | 135 | 155 | 61 | 87 |
Shareholding pattern
- Promoters- 38.52%
- FIIs- 8.74%
- DIIs- 23.78%
- Public- 28.96%
FIIs और DIIs सितंबर 2020 की तुलना में बढ़े हैं। Promoters holding स्थिर बनी हुई है। सितंबर 2020 में लगभग 12% शेयर pledge भी थे जबकि आज की तारीख में एक भी शेयर pledge नहीं है।

Orient Electric में कब और कितने समय के लिए इन्वेस्ट करें
दोस्तों इस वक्त स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा है। आप कुछ समय रुककर करेक्शन का इंतजार कर सकते हैं।
कंपनी के फंडामेंटल्स अच्छे हैं। पिछले कुछ सालों की परफार्मेंस भी अच्छी रही है। इस तरह के स्टॉक लंबे समय के लिए अच्छे रहते हैं। अगर आप एक लांग टर्म इन्वेस्टर हैं तो आप भी इस स्टॉक के बारे में विचार कर सकते हैं।
Pros and cons – Orient Electric Share Analysis
Pros
- कंपनी लगातार अपना debt कम कर रही है।
- डिविडेंड पे आउट अच्छा है।
- तीन साल का ROE अच्छा है।
Cons
- स्टॉक अपनी वेल्यू से 17 गुनी कीमत पर चल रहा है।
- पिछले तीन सालों में रेवेन्यू ग्रोथ कम रही है।
- पिछले 3 सालो के क्वार्टर के रिजल्ट में काफी अनिश्चितता देखि जा सकती है |
- कंपनी के पास बहुत से competitors हैं।
Conclusion – Orient Electric Share Analysis
आज हमने आपको Orient Electric Ltd की डीटेल में जानकारी दी। जैसे कि company profile, fundamentals, financial pattern, revenue pattern, shareholding pattern, pros and cons और Orient Electric में कब और कितने समय के लिए निवेश करें।
हम अपनी तरफ से पूरी स्टडी करके आप तक ये जानकारी लाते हैं। ताकि आपको नए और अच्छे स्टॉक्स के बारे में पता चलता रहे। लेकिन हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है।
इस आर्टिकल से हम कोई फाइनेंशियल एडवाइस नहीं दे रहे। आप कौन से स्टॉक में कब और कितना निवेश करते हैं ये फैसला आपको खुद लेना है।
अगर आपको स्टॉक मार्केट या फाइनेंशियल टॉपिक पर पढ़ना अच्छा लगता है तो आप हमारे होम पेज पर विजिट करके ऐसे और भी आर्टिकल पढ़ सकते हैं। अगर हमारा काम पसंद आए तो हमें सब्सक्राइब करें। आप हमारे साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए होम पेज पर जाएँ – होम पेज