Home First Finance India Ltd – अभी नही लिया तो बाद में पछताओगे

Home First Finance India – हैलो दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताएंगे जो नया लिस्ट हुआ है पर कुछ ऐसी बातें हैं जो इसे मल्टीबैगर की कैटेगरी में रखती हैं।

हम बताने वाले हैं Home First Finance India Ltd के बारे में।

इसकी लिस्टिंग फरवरी 2021 में हुई थी। हम देखेंगे कि कंपनी के फाइनेंशियल और फंडामेंटल्स कैसे हैं, सेल्स और प्रॉफिट ग्रोथ कैसी रही है,

कंपनी ने स्टॉक मार्केट में किस तरह की परफार्मेंस दिखाई है और आगे की परफार्मेंस कैसी रह सकती है। इन सबकी जानकारी के लिए आप ये आर्टिकल पूरा पढ़ें।

Company profile

ये कंपनी NBFC सेक्टर से जुड़ी है और इसका मुख्य काम है लोगों को होम लोन प्रोवाइड करना।

आप सोचेंगे कि ऐसी तो दर्जनों कंपनियां आपके शहर में भी हैं। तो इसमें ऐसी क्या खास बात है?

दोस्तों अगर ये भी बाकी कंपनीज की तरह होती या इसमें कोई पोटेंशियल नहीं होता तो भला हम आपके लिए इतनी मेहनत करके ये जानकारी लाते ही क्यूं?

Home First का module थोड़ा अलग है। देखिए कंपनी होम लोन देती है तो हर तरह के होम लोन इनकी लिस्ट में आते ही हैं। जैसे होम परचेस करने के लिए लोन, होम रिनोवेशन लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी, होम लोन फॉर NRI,, होम लोन फॉर सीनियर सिटीजन।

लेकिन खास बात ये है कि ये प्रॉपर्टी का 90% तक लोन देते हैं। दूसरी बात कि ये उस तरह के लोगों को भी लोन देते हैं जिनके पास सैलरी या इनकम का कोई प्रूफ नहीं होता।

इस बात को जरा ध्यान से समझिए। आपको अपने आसपास ही ऐसे कितने लोग मिल जाएंगे जो कोई सैलरी स्लिप या IT return नहीं दिखा सकते। जैसे एक सब्जी वाला, फल वाला, मोहल्ले का किराने वाला, होम ट्यूशन ले रहे लोग, घर पर सिलाई करने वाली महिलाएं, घरों में काम करने वाली महिलाएं इत्यादि।

पैसे की जरूरत सबको कभी न कभी आती ही है पर ऐसे लोगों को लोन मिलना कितना मुश्किल होता है। अब सोचिए कि Home First Finance India Ltd कितने अलग ढंग से काम कर रही है। इसलिए इसका कस्टमर बेस डाइवर्सिफाइड हो जाता है।

Fundamentals

  • Market cap-6,767 Cr.
  • Stock price- 762 rs
  • Face value- 2.00
  • 52w high/low-824/440
  • Returns in one year-46%
  • PE ratio- 67.57
  • PB ratio- 4.90
  • BV/share- 167
  • ROCE-9.1
  • ROE-8.66


Home-First-Finance-India-fundamentals
Home-First-Finance-India-fundamentals

Financials

अगर हम तीन साल के सेल्स फिगर देखें तो बढ़त नजर आती है। 2019 में सेल्स रही 264 cr, 2020 में ये बढ़ाकर हुई 411 cr और 2021 में ये आंकड़ा 489 cr पर पंहुच गया। TTM के लिए 485 cr का अंदाजा है।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी इन तीन सालों में बढ़त रही। ये 189 cr, 300 cr और 362 cr रहा। TTM के लिए ये आंकड़ा 342 cr आता है।

इसी तरह नेट प्रॉफिट के आंकड़े भी बढ़ते क्रम में दिखते हैं। 2019 में 46 cr, 2020 में 80 cr और 2021 में 100 cr रहा। TTM फिगर 97 cr रहने का अनुमान है।


Figures in Cr.Mar 2019Mar 2020Mar 2021TTM
Sales264411489528
Operating Profit189300362389
Net Profit4680100127
Home-First-Finance-India-net-profit
Home-First-Finance-India-net-profit

5 yr CAGR figures

  1. Sales growth- 52%
  2. Profit growth- 76%
  3. ROE- 9%

Shareholding pettern (as on Nov 2021)

  1. Promoters holding- 33.65%
  2. FIIs- 12.68%
  3. DIIs- 40.62%
  4. Public- 13.04%
  5. Others- 0.01%

यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है कि FIIs लगातार बढ़ रही है। मार्च 2021 में ये 10.86% थी और अगली तिमाही यानि जून 2021 में बढ़कर 11.61% हुई जबकि सितम्बर 2021 में फिर से बढ़ कर 12.68 % हो गयी |


shareholding Pattern (in %)Mar 2021June 2021Sep 2021
Promoters33.7033.6633.65
FIIs10.8611.6112.68
DIIs42.6443.1240.62
Public12.7611.6113.04
Others0.000.010.02

Stock market performance

जब ये स्टॉक लिस्ट हुआ था तब कुछ समय बाद इसमें तेजी से गिरावट आई थी। अब तक का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।

जब लोग आईपीओ के वक्त स्टॉक लेते हैं और प्रॉफिट बुक करते हैं तो उनको अच्छा फायदा मिलता है। इससे वो खुश होते हैं। लेकिन जब गिरावट आने लगती है तो वो धैर्य खोकर जल्दबाजी में शेयर्स बेच देते हैं। जबकि ऐसे में आपको कंपनी के फंडामेंटल्स पर ध्यान देना चाहिए।

अगर वहां मजबूती दिखती है तो आपको कुछ समय इंतजार करना चाहिए। ऐसा वक्त अपनी होल्डिंग बढ़ाने के लिए सबसे
अच्छा रहता है।

Finance sector निवेश करने के लिए सही है या नहीं?

दोस्तों निवेशक को इस बात पर गौर करना जरूरी है कि वो कौन से सेक्टर में अपना पैसा लगा रहा है,अक्सर उनके मन में डर रहता है कि फाइनेंस और खास तौर पर हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर काफी रिस्की है।

लेकिन हम कहना चाहेंगे कि रिस्क फ्री सेक्टर या स्टॉक तो कोई नहीं है। जहां तक हाउसिंग फाइनेंस की बात है तो ये एक ग्रोइंग सेक्टर है।

हमारे देश में वैसे भी प्रॉपर्टी को सबसे महत्वपूर्ण निवेश माना जाता है। भले ही कोविड जैसी चीजों की वजह से थोड़ी मंदी आ जाती है पर इस सेक्टर में ज्यादातर तेजी बनी रहती है।

इन दिनों लोगों का रूझान गोल्ड से ज्यादा प्रॉपर्टी या स्टॉक मार्केट में ही नजर आ रहा है। हमने आपको ऊपर के सेक्शन में कंपनी प्रोफाइल बताई है। इसे पढ़कर आप ये अच्छी तरह समझ गए होंगे कि इस कंपनी के पास हर तरह का कस्टमर बेस है।

फाइनेंशियल और फंडामेंटल्स पढ़कर आपको पता चला होगा कि कंपनी मजबूत है। इन सब बातों से ये संभावना बनती है कि आगे चलकर ये कंपनी मल्टीबैगर साबित हो सकती है। अगर आप रातों रात पैसे डबल करने का सोच रहे हैं तो शायद ऐसा न हो पाए। हां मगर लंबे समय का निवेश फायदेमंद हो सकता है।

Pros and cons –

आइये अब Home First Finance India के pros and cons के बारे में जानते है जिससे कि आपको अपना निर्णय लेने में आसब्नी होगी –

Pros

  • पिछले 5 सालों के CAGR आंकड़े अच्छे रहे हैं
  • TTM सेल्स और प्रॉफिट फिगर भी अच्छे रहने का अनुमान है
  • TTM sales- 19%
  • TTM profit- 26%

Cons

  • अच्छा प्रॉफिट होने के बाद भी कंपनी डिविडेंड नहीं देती है
  • Interest coverage ratio कम है
  • स्टॉक अपनी बुक वैल्यू से चार गुना कीमत पर ट्रेड कर रहा है

Conclusion – Home First Finance India

आज हमने आपको बताया Home First Finance India Ltd के बारे में। कंपनी क्या करती है, लिस्टिंग कब हुई थी, फाइनेंशियल कैसे हैं, फंडामेंटल्स कैसे हैं? ये सेक्टर निवेश करने के लिए सही है या नहीं, कंपनी के pros and cons.

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। कोई सलाह या सुझाव हो तो आपका स्वागत है। आपको फाइनेंस सेक्टर का कौन सा स्टॉक पोटेंशियल वाला लगता है ये भी बताएं।

हम ये स्पष्ट कर दें कि हमारा उद्देश्य सिर्फ आप तक जानकारी लाना है। ये आर्टिकल निवेश से जुड़ी को सलाह या सुझाव नहीं देता है। इसका फैसला आपको स्वयं लेना है।

अगर आपको स्टॉक मार्केट से जुड़ी जानकारी पढ़ना अच्छा लगता है तो हमारा होम पेज विजिट करें। आप हमें इन्स्टाग्राम पर फॉलो भी कर सकते हैं। जहां आपको मार्केट से जुड़े ताजा अपडेट मिलते रहेंगे।

हमारा काम पसंद आए तो हमें सब्सक्राइब करें और आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ज्यादा जानकारी के लिए हमारे होम पेज पर जाएँ – होम पेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *