Best multibagger stock share – हैलो दोस्तों, आज का आर्टिकल है Exxaro Tiles Ltd के स्टॉक के बारे में। ये एक नई लिस्टेड कंपनी है जो कि आगे चलकर मल्टीबैगर साबित हो सकती है।
इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि कंपनी का बिजनेस क्या है, फंडामेंटल्स कैसे हैं? पिछले कुछ सालों में सेल्स और प्रॉफिट कैसा रहा, आगे कंपनी किस तरह का परफार्म कर सकती है? इसके pros and cons क्या हैं और कंपनी में कब निवेश करना चाहिए।
इसके आईपीओ और लिस्टिंग के बाद का ट्रेंड भी देखेंगे। इसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Table of Contents
Company profile
जैसा कि इसके नाम से साफ है कि Exxaro Tiles का मुख्य बिजनेस टाइल्स का निर्माण है। कंपनी अपने पीयर ग्रुप से छोटी है फिर भी इसके फुट प्रिंट ग्लोबल हैं। इनके प्रोडक्ट्स यूरोपीय देशों, यूएस, एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया तक जाते हैं।

ये बात इसकी खासियत बनती है। ये भी एक वजह है कि हम इसे भविष्य के मल्टीबैगर के रूप में देखते हैं। अगर आपने टाइल्स की बाकी कंपनियों की स्टडी की है तो आपने देखा होगा कि किस तरह दस से बीस सालों में इनके निवेशकों के पैसे कई गुना बढ़ गए।
Tiles के बिजनेस में कितना स्कोप है ?
दोस्तों टाइल्स अब सिर्फ फ्लोर पर इस्तेमाल होने वाली चीज नहीं रह गई है। इसे दीवारों, छतों, गार्डन में भी लगाया जाता है। समय के साथ तरह-तरह की वेरायटी और डिजाइन आते रहते हैं। जिन पुराने घरों में रिनोवेशन होता है वो भी टाइल्स को पहली पसंद मानते हैं।
सीलन दूर करने के लिए भी ये एक सस्ता विकल्प है। घर, दुकानें, अस्पताल, मॉल्स, होटल हर जगह पर इनकी जरूरत है। ऐसा भी नहीं है कि ये सिर्फ हाई क्लास तक ही सीमित है।
बाजार में हर तरह के ग्राहक की जरूरत के लिए अलग-अलग रेंज की टाइल्स मिल जाएंगी। अब तो आप अपनी पसंद की टाइल भी बनवा सकते हैं। कुल मिलाकर इसे एक ऐसा प्रोडक्ट समझिए जिसकी डिमांड कभी खत्म नहीं होगी। यानि टाइल्स का बिजनेस ग्रो करता रहेगा।
Fundamentals
- Sector- General
- Market cap -660 Cr.
- Stock price- – 147
- Face value- 10.00
- PE ratio – 43.2
- PB ratio- – 4.78
- ROCE – 13.0%
- ROE – 11.6%

Financials
सबसे पहले पिछले पांच सालों के सेल्स फिगर देखते हैं।
2017 में सेल्स रही 168 cr, 2018 में 220 cr, साल 2019 में 242 cr, साल 2020 में 241 cr और साल 2021 में ये रही 255 cr. यानि साल दर साल इसमें बढ़त नजर आती है। हालांकि 2020 थोड़ा सामान्य रहा पर कोविड ने हर जगह आपना प्रभाव दिखाया था।
Years | 2017 | 2018 | 2019 | 2020 | 2021 |
Sales (in Cr.) | 168 | 220 | 242 | 241 | 255 |
Net P{rofit (in Cr.) | 12 | 18 | 8 | 11 | 15 |
ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन इन पांच सालों में 19, 19, 16, 18 और 19% रहा।
2017 से 2019 के दौरान नेट प्रॉफिट रहा 12 cr, 18 cr और 8 cr. वहीं साल 2020 में ये था 11 cr और साल 2021 में 15 cr.
इन आंकड़ों से एक बात समझ आती है। भले ही सेल्स या प्रॉफिट बहुत ज्यादा या magical नहीं हो पर साल दर साल कंपनी ऊंचे पायदान पर जा रही है।
3 Years Compounded Sales Growth | 5% |
3 Years Compounded Profit Growth | -5% |
3 Years Return on Equity | 9% |
Shareholding Pattern (as on September 2021)
- Promoters holding- 42.07%
- FIIs- 4.33%
- DIIs- 4.85%
- Public- 48.75%
August 2021 में FIIs 4.24% और DIIs 3.48% थी। कंपनी की लिस्टिंग को ज्यादा समय नहीं हुआ है।
इसके बाद भी इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स इस पर अच्छा भरोसा जता रहे हैं। अगस्त से कुछ बढ़त भी हुई है। ये बात कंपनी के फेवर में जाती है।
आप शायद ये सोचेंगे कि प्रमोटर्स होल्डिंग कम लग रही है। लेकिन इस तरह की कंपनियों में अक्सर ये होता है कि जो लोग शुरुआती दौर में जुड़े रहते हैं वे आईपीओ के दौरान अपना शेयर बेच देते हैं। जिसे OFS कहा जाता है। इसलिए अभी इस पर बोलना जल्दबाजी होगी। हो सकता है आने वाले समय में प्रमोटर्स होल्डिंग कुछ बढ़ जाए।
एक और अच्छी बात ये है कि हाल ही में FIIs और DIIs ने हाल में अपनी हिस्सेदारी बढाई है |

Exxaro IPO और उसके बाद की परफार्मेंस कैसी रही?
कंपनी की लिस्टिंग अगस्त 2021 में हुई थी। आईपीओ प्राइस 120 रुपए रखा गया था। तब से अब तक ये 173 के हाई लेवल तक जा चुका है।
आप देखते होंगे कि कुछ आईपीओ आते ही दुगने या उससे भी ऊंचे दाम छू लेते हैं। हालांकि इस वजह से रिस्क भी बहुत हो जाता है। लेकिन Exxaro Tiles का सफर steady रहा है। अगर आप लांग टर्म निवेशक हैं तो ये आपके लिए बेहतर चॉइस हो सकती है।
Exxaro Tiles में निवेश करने का सही समय क्या है?
दोस्तों आपने ऊपर कंपनी के फंडामेंटल्स पढ़े। अगर हम इनको इंडस्ट्री के डेटा से कंपेयर करते हैं तो ये स्टॉक overbought zone में तो नहीं है।
सेक्टर PE लगभग 60 है और PB ratio लगभग 4 है। लिस्टिंग के बाद कुछ करेक्शन भी हो गया है तो इसे खरीदने पर विचार किया जा सकता है।
Pros and cons
Pros
- कंपनी लगातार डेट कम कर रही है
- Debtor days पिछले साल से कम हुए हैं
- क्लाइंट लिस्ट अच्छी है
- Inventory days पिछले साल 540 थे जो अब 451 हो गए हैं
Cons
- इंट्रेस्ट कवरेज रेश्यो कम है
- पिछले तीन सालों में ROE 9% से भी कम रहा है
- Cost of borrowing हाई है
- लगातार प्रॉफिट के बाद भी कंपनी डिविडेंड नहीं पे करती है
Conclusion
आज हमने आपको Exxaro Tiles के बारे में जानकारी दी। हमने बताया कि कंपनी क्या करती है, इसका शेयर होल्डिंग पैटर्न कैसा है? फाइनेंशियल कैसे हैं, फ्यूचर ग्रोथ का क्या स्कोप है? अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सही वक्त क्या हो सकता है।
आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में बताइए। अगर आप किसी और स्टॉक या सेक्टर की जानकारी चाहते हैं तो भी बताएं।
हमारी कोशिश रहती है कि अच्छे स्टाॅक्स की जानकारी आप तक लाते रहें। ताकि आपको एक ही जगह पर सारे सवालों के जवाब मिल जाएं।
फिर भी हम ये स्पष्ट कर दें कि हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है। हम किसी स्टॉक या इन्वेस्टमेंट की सलाह नहीं दे रहे हैं। अपने लिए निवेश का फैसला आप खुद लें और अच्छी तरह सोच विचारकर लें।
आप हमारे साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं। वहां आपको मार्केट से जुड़े डेली अपडेट मिलते हैं। जैसे आज स्टॉक मार्केट की खास खबरें क्या रहीं। कौन से शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी और मंदी देखी गई। किन स्टॉक्स में अपर और लोवर सर्किट लगा।
हमारा काम पसंद आए तो हमें सब्सक्राइब करें। आर्टिकल को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
ज्यादा जानकारी के लिए हमारी होम पेज पर जाएँ – होम पेज पर जाएँ